रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल के मंशानुसार महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) प्रारंभ किया गया है। राज्य शासन का उद्देश्य रहा है कि रीपा जैसे नवाचार के माध्यम से स्थायी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। रीपा के माध्यम से कई बेरोजगारों को रोजगार मिला है आज के सामाजिक परिवेश में, दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय आज स्वयं ही सीखने और करने की कोशिश ने आत्मनिर्भरता की राह आसान कर दी है महिलाएं भी आज शिक्षा या अपने कौशल से हर क्षेत्र में सफल होकर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है।
रीपा के माध्यम से बेरोजगारों को मंच प्रदान किया गया है जिसमें वे भागीदारी बन अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला रहे हैं इसी तरह दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत ग्राम भैरमबंद में अनेक रोजगार मूलक कार्य किये जा रहें है। यहां के गौठान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदीयों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ उत्पादन, जैविक खाद उत्पादन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन जैसे आजीविका मूलक कार्य किए जा रहें है। भैरमबंद में ही रीपा अंतर्गत गोबर पेंट निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है यह इकाई प्रदेश में सबसे अधिक गोबर पेंट उत्पादन व विक्रय करने वाली इकाइयों में से एक है।
भैरमबन्द पेंट इकाई में राजीव युवा मितान के युवाओं को अत्यधिक लाभ वाला कार्य मिला है। जिस से वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिला रीपा नोडल ने बताया कि गोबर पेंट की यह इकाई एकल मशीन में पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक गोबर पेंट विक्रय करने वाली इकाई में से एक है जिसमें अब तक उत्पादन 9,500 लीटर गोबर पेंट राशि 21,34,500 रुपए का गोबर पेंट विक्रय किया जा चुका है। जिसमें 9 लाख 97 हजार का शुद्ध लाभ इनको मिला है। साथ ही अभी भी तीस हजार लीटर गोबर पेंट की मांग प्राप्त हो चुकी है। परिणामस्वरूप अब जिले के गौठान अब रोजगार का केंद्र बन स्वावलंबन की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines