छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने PCS 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ की सारिका मित्तल ने जहां प्रदेश में टॉप किया, वहीं शुभम देव दूसरे नंबर पर रहे। श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। खास बात यह है कि टॉप-10 में प्रदेश की 6 बेटियां शामिल हैं। सेकेंड टॉपर शुभम मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव के भाई हैं। बेमेतरा जिले के कलेक्टर PS एल्मा और खाद्य विभाग की उप-सचिव नीलम एल्मा का बेटा लोकांश भी एग्जाम क्लीयर करके डिप्टी कलेक्टर बना है। लोकांश टॉपर्स में 11वें नंबर पर है और ST कैटेगरी में अव्वल भी रहा।
यह भी पढ़ें: देश का ऐसा गांव, जहां के हर घर में बैठा है एक Youtuber; 7 साल पहले ऐसे हुई थी शुरुआत
शुभम ने IIT कानपुर से 2017 में बीटेक किया
शुभम का जन्म 15 अगस्त 1994 को हुआ। पिता अंबिकापुर जिले में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। मां अंबिकापुर ब्लॉक के नमनकला में टीचर हैं। शुभम के दादा भी अध्यापक रह चुके हैं। शुभम ने अंबिकापुर के होलिक्रॉस स्कूल से 10वीं और 12वीं की। IIT कानपुर से 2017 में बीटेक की, लेकिन इंजीनियर नहीं बने, बल्कि अपने भाई राहुल देव से प्रेरणा लेकर UPSC की तैयारी की। 2020 में UPSC क्रैक नहीं हुआ। 2021 में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसी बीच छत्तीसगढ़ PCS एग्जाम दिया, जिसका रिजल्ट अब आया और वह डिप्टी कलेक्टर बन गए।
यह भी पढ़ें: रायपुर में 7 दिन नो नॉनवेज डे; धार्मिक कार्यक्रमों के चलते सितंबर महीने में अलग-अलग दिन बंद रहेंगी दुकानें
भाई-भाभी की तरह समाजशास्त्र सब्जेक्ट लिया
शुभम ने UPSC में समाजशास्त्र को ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाया। शुभम के भाई राहुल देव छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS हैं। उन्होंने भी UPSC में समाजशास्त्र को ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाया था और पहले प्रयास में एग्जाम क्रैक करके अफसर बने थे। शुभम की भाभी IPS भावना गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर की 2014 बैच की अफसर हैं। उन्होंने भी UPSC में समाजशास्त्र को ऑप्शनल सब्जेक्ट बनाया और पहले प्रयास में एग्जाम क्लीयर किया। शुभम इस समय दिल्ली में हैं और UPSC की तैयारी कर रहे हैं। इस बार फिर वह 15 सितंबर से UPSC एग्जाम देंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
44 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines