CGPSC Exam Will Be On The UPSC Pattern: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के युवाओं को कुछ खास संदेश दिया है। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी। ये युवा ही प्रदेश का भविष्य हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर वार किया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि UPSC के पैटर्न पर CGPSC की परीक्षा होगी।
वापस लौटा युवाओं का भरोसा
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि युवाओं की शक्ति और उनके संकल्प के बलबूते पर ही छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण के रास्ते पर तेजी से बढ़ रही है। राज्य की पिछली सरकार ने भर्तियों में जिस तरह से घोटाला किया, उसकी वजह से राज्य के युवाओं का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। लेकिन हमारी सरकार ने वादा किया था कि PSC घोटाले की जांच कराई जाएगी। अब राज्य सरकार द्वारा CBI को इसकी जांच सौंप दी गई। इस मामले में CBI की प्रभावी कार्रवाई ने PSC परीक्षा में युवाओं का भरोसा वापस लौटाया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय से मिले गौतम अदाणी; राज्य में करेंगे 75 हजार करोड़ का निवेश
UPSC के पैटर्न पर CGPSC की परीक्षा
उन्होंने आगे कहा कि इस बार PSC परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से आयोजित हुए है। जब इसका रिजल्ट आया तो, राज्य सरकार द्वारा टापर्स को सम्मान के लिए बुलाया गया। उन सभी के चेहरे पर संतोष था। सीएम साय ने कहा कि उन्हें टापर्स ने बताया कि PSC में हुए भ्रष्टाचार से वह पूरी तरह से टूट गए थे। लेकिन राज्य की नई सरकार ने जिस तरह से इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। उससे सिस्टम में अभ्यार्थियों का भरोसा लौट आया। अब युवा बिन डरे बेहतर तरीके से परीक्षाओं की तैयारी कर पाते हैं। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि राज्य सरकार प्रदेश में पीएससी की परीक्षा को UPSC के पैटर्न पर आयोजित करने जा रही हैं। इससे केंद्रीय सेवाओं में भी प्रदेश के युवाओं का चयन हो सकेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines