CGBSE Result 2024 Village Topper Girls Want Be Surgeons: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 9 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। इसमें कांकेर जिले की वर्षा साहू ने 97.3% अंक के साथ 10वीं के टॉप 10 में 9वां स्थान हासिल किया है। वहीं कोरबा जिले की गामिनी कुमारी कंवर ने 10वीं के टॉप 10 में 5वां स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं के टॉप 10 जगह बनाने वाली ये दोनों छात्राएं भविष्य में पढ़-लिख कर डॉक्टर बनना चाहती हैं और क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
डॉक्टर बनना चाहती हैं वर्षा
वर्षा साहू कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के छोटे से गांव कोटतरा की रहने वाली है। वर्षा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों और हॉस्टल की वार्डन को देती हैं। वर्षा ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है और अपने क्षेत्र के लोगो की सेवा करना चाहती है। वर्षा का एक छोटा भाई भी है, जिसे खूब पढ़ा लिखकर आगे बढ़ाना चाहती है।
यह भी पढ़ें: CG Board Result से पहले CM साय का छात्रों के नाम खास संदेश, बोले- अभिभावक की तरह खड़े हैं हम
सर्जन बनने का है सपना
10वीं के टॉप 10 में 5वां स्थान हासिल करने वाली गामिनी कुमारी कंवर ने कहा कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है, अगर वो अपना सपना पूरा कर पाईं, तो उनका जीवन सफल हो जाएगा। गामिनी कुमारी कंवर बताया कि वह MBBS की पढ़ाई करके डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह एक सर्जन डॉक्टर बने। गामिनी कुमारी कंवर ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। गामिनी ने बताया कि उनके पिता एक कोयला कंपनी में काम करते हैं। वहीं उनका पूरा परिवार किसानी करता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines