CGBSE 12th Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार (1 मार्च) से कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 2024 के 12वीं के बोर्ड एग्जाम का पहला पेपर हिंदी का है, आज सुबह 9.15 मिनट से परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे है, छात्रों का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव राय ने राज्य के बोर्ड परीक्षार्थियों को ‘ऑल द बेस्ट’ कहते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने सभी परीक्षार्थियों को एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कुछ खास टिप्स में बताएं हैं।
सीएम साय का विद्यार्थियों को संदेश
सीएम विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश के सभी छात्रों ने परीक्षा के लिए काफी अच्छी तैयारी की होगी, जिसका फल भी परीक्षा में अच्छा ही आएगा। इसके साथ सीएम साय ने छात्रों को भय और तनाव मुक्त होकर परीक्षा में प्रदर्शन करने के लिए कहा है, साथ ही भय और तनाव मुक्त होकर पेपर देने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम साय ने बच्चों को पीएम मोदी के उन टिप्स को अपनाने के लिए कहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान दिए है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू, मुफ्त बिजली के साथ मिलेगी सब्सिडी
विद्यार्थियों को सीएम साय की सलाह
सीएम साय ने कहा कि छात्रों की मेहनत और उनकी तैयारी का परिणाम पहले ही निर्धारित होता है। वैसे भी स्कूल की परीक्षाएं जीवन को एक मोड़ देने के काम आती हैं, लेकिन यह जीवन की सफलता का अंतिम पड़ाव नहीं है। पढ़ाई आपके जीवन को आगे बढ़ने के रास्ता खोलती है। राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में 2 बार बोर्ड की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इन दोनों ही बोर्ड एग्जाम में विद्यार्थियों को जिसमें ज्यादा मार्क्स मिलेंगे उसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines