Head Constable Wife Daughter Murdered: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड काॅन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। हत्या करने वाले शख्स का नाम कुलदीप साहू है। उसने घर में घुसकर तलवार से काॅन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शव को घर से 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। वारदात के बाद जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम में आग लगा दी। भीड़ ने एसडीएम को भी नहीं बख्शा उनके साथ मारपीट की। इसके बाद लोगों ने पूरा शहर बंद करवाया और सूरजपुर थाने का घेराव किया। फिलहाल शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
ये भी पढ़ेंः बीजेपी को लगा बड़ा झटका! ओवैसी को टक्कर देने वाली माधवी लता गिरफ्तार; जानें क्या है मामला?
घटना वाले दिन क्या हुआ?
बता दें कि तालिब शेख सूरजपुर रिंग रोड के पास स्थित किराए के मकान में पत्नी और 16 साल की बेटी के साथ रहते थे। रविवार रात को वे नाइट पेट्रलिंग से लौटे तो देखा कि पूरे घर में खून बिखरा था। पत्नी और बेटी लापता थी। उनको आशंका थी कि इस वारदात को हत्या के मामले में जिला बदर हो चुके बदमाश कुलदीप साहू ने अंजाम दी। घटना वाले दिन ही उसने दूसरे पुलिसकर्मी पर खौलता तेल डाला था।
यह है पूरा मामला
दुर्गा विसर्जन से लौट रहे आरक्षक घनश्याम सोनवानी का कुलदीप साहू से विवाद हो गया। इस दौरान कुलदीप साहू ने आरक्षक पर खौलता तेल डाल दिया। तेल से झुलस जाने के कारण आरक्षण को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। इसके बाद देर रात पुलिस साहू की खोजबीन में जुटी। पुलिस की उस टीम में तालिब शेख भी शामिल थे। इसके बाद कुलदीप साहू तालिब शेख के घर पहुंचा और मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ेंः विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा की आग में सुलगा बहराइच, हालात संभालने पिस्टल लेकर उतरे एडीजी
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines