CG: श्रम मंत्री के भाई पर दंपति को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO वायरल हुआ...कांग्रेस ने उठाए सवाल

Korba News: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन पर अपने साथियों के साथ एक दंपति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

Korba News

Korba News

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन पर मारपीट का आरोप लगा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें कौशल देवांगन एक दंपति को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। बता दें, यह वीडियो सोमवार का है। सीसीटीवी फुटेज में कौशल देवांगन पति-पत्नी को लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन ने साफ किया है कि कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। इस मामले में पुलिस ने कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कानून करेगा अपना काम- मंत्री देवांगन

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कोई सदस्य गलत पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने साफ किया कि कानून सबके लिए बराबर है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वीडियो की पुष्टि की है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सामने आई है, जहां महापौर, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए वोटिंग चल रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाए सवाल

यह वीडियो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल पेज एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि देखिए, इस चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाना और इनके अहंकार को तोड़ना क्यों जरूरी है। कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन सीसीटीवी में अपने साथियों संग दंपत्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ