हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही बस पलटी, महिला-बच्चों समेत 20 घायल

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एक बस पलट गई। बस में सवार 20 लोग घायल हो गई हैं। हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन हाईवे के चलते बस स्लिप होकर खेत में जा गिरी थी। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ है। बस कबीरधाम से लखनऊ जा रही थी। जब बस ग्राम परसवारा के पास मुख्य मार्ग से पोड़ी-पंडरिया नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस की रफ्तार तेज होने के चलते बस फिसलते हुए खेत में जा गिरी। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने हादसा होते देखा तो बस के आगे का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola