Bulldozer entry after BJP victory in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरह अब यहां भी बुलडोजर की एंट्री होने वाली है। प्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है। नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने कुरीति और भ्रष्टाचार फैलाया था लेकिन, अब जो अन्याय करेगा, अत्याचार करेगा उनके खिलाफ बुलडोजर चलेगा।
भाजपा की जीत को लेकर बोले- नारायण चंदेल
एक तरफ जहां, छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के पीछे बहुत से लोग महतारी वंदन योजना और उज्ज्वला योजना को जिम्मेदार बता रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ, नारायण चंदेल बीजेपी की सफलता के पीछे नए संसद में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बड़ी वजह बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh में मतगणना पर विवाद, महेश गागड़ा ने कलेक्टर पर लगाए आरोप, बोले- जनादेश को कुचलने की कोशिश हुई
पहली बार 18 महिला विधायक जीतकर आईं
वहीं, छत्तीसगढ़ में पहली बार 18 महिला विधायक जीतकर आईं हैं। इसे लेकर नारायण चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला बिल को पारित किया, जिसका असर देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बघेल सरकार के कुशासन से भी निजात पाना चाहती थी। नारायण चंदेल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, अब कमिश्नर और करप्शन का खेल चलाने वालों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
संसदीय बोर्ड तय करेगा नाम
प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नारायण चंदेल ने कहा कि हमने पहले ही कहा था छत्तीसगढ़ में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सीएम का नाम हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल की बैठक होगी और चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नाम तय हो जाएगा। हमारे में और कांग्रेस में बहुत अंतर है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines