---विज्ञापन---

Book Review: काव्य जगत में मार्गेश राय की शानदार वापसी, मील का पत्थर साबित होगी ‘शरबती ज़िंदगी’

Book Review Sharbati Zindagi: मार्गेश राय (मार्गदर्शन) के रोम-रोम में साहित्य बसा हुआ है। मार्गेश ने अपने तीसरी काव्य संग्रह ‘शरबती ज़िंदगी’ के माध्यम से साबित कर दिया है कि हिंदी साहित्य के विरासत को आगे बढ़ाने का दमखम रखते हैं। ‘शरबती ज़िंदगी’ में जीवन के विभिन्न रंगों को कवि ने बड़े ही अनोखे और […]

---विज्ञापन---

Book Review Sharbati Zindagi: मार्गेश राय (मार्गदर्शन) के रोम-रोम में साहित्य बसा हुआ है। मार्गेश ने अपने तीसरी काव्य संग्रह ‘शरबती ज़िंदगी’ के माध्यम से साबित कर दिया है कि हिंदी साहित्य के विरासत को आगे बढ़ाने का दमखम रखते हैं।

‘शरबती ज़िंदगी’ में जीवन के विभिन्न रंगों को कवि ने बड़े ही अनोखे और रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस किताब में कुछ अविस्मरणीय कविताएं भी हैं, जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाओगे और इन्हें पढ़ने के बाद लेखक की इस अद्भुत कृति के कायल हो जाओगे। लेखक की बेहतरीन कविताओं में यादों की लालटेन, जीने दो ना, मेरे आने की खबर, बंद कमरों में जिस्म बिक जाता है, मेरे मौत की अफ़वाह, सियासत बानी ग्राहक, हिंदी- राष्ट्रोत्कर्ष की परिचायिका और मेरा सनम आया है जमानत पर शामिल है।

---विज्ञापन---

शरबती जिंदगी की तुलना अगर मार्गेश राय (मार्गदर्शन) की पिछली किताब खुशबू बिखेरती पगडंडियां से करें, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कवि बहुत आगे बढ़ चुके हैं और भाषा पर इन्होंने जो मेहनत की है वो काबिलेतारीफ़ है। युवा साहित्यकार की तीसरी पुस्तक है शरबती जिंदगी।

इससे पहले मार्गेश ने Khushboo Bikherti Pagdandiyan और poetry- A Garland of words जैसी अमेज़न पर सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों से खुद को साबित किया है। मानव-मन में उठ रहे मनोभावों को व्यक्त करने में मार्गेश सक्षम हैं। काव्य-जगत में मार्गेश राय (मार्गदर्शन) की दमदार वापसी मानी जा सकती है और ये काव्य-संग्रह कवि मार्गेश के करियर में मील का पत्थर साबित होगी।

---विज्ञापन---

किसी भी कवि के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है कि उसे कुछ ऐसा लिखना या कहना होता है, जो पहले लिखा या कहा न गया हो। नयापन, नए शिल्प का प्रयोग, उत्कृष्ट रचनात्मक शैली और उच्च गुणवत्ता वाली रचनाएं ही किसी भी कवि को काव्य जगत में महान बनाती हैं। राष्ट्र की समृद्धशीलता के बारे में जानना है तो उस राष्ट्र के साहित्य को पढ़ लीजिए। जिस राष्ट्र का साहित्य जितना समृद्ध होता है ,वह राष्ट्र उतना ही समृद्ध और सशक्त माना जाता है। समृद्ध साहित्य और सशक्त रचनाएं ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती हैं।

पुस्तक- शरबती ज़िंदगी (काव्य संग्रह)
रचनाकार- मार्गेश राय (मार्गदर्शन)
प्रकाशक- Evincepub Publishing, Bilaspur
मूल्य- 500 रुपए।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2022 04:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola