रायपुर: लोक सेवा आयोग की भर्ती में हुई गड़बड़ी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने वाले हैं। प्रदर्शन के कारण सीएम हाउस की ओर जाने वाली सड़कों को कल रविवार से ही बंद कर दिया गया है। कल सिविल लाइन, राजभवन, कटोरा, तालाब जाने के लिए लंबा घूमना पड़ा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पतली-पतली गलियों में कार घुस गई, जिस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया था।
आज सुबह 8 बजे से ही सीएम हाउस के आसपास की करीब आधा दर्जन सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जोकि शाम 5 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस दौरान उस इलाके में आने जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ेगा। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करने का आदेश जारी किये हैं।
सुरक्षा के लिए तैनात कि गए1500 पुलिस बल
सोमवार को भाजयुमो के प्रदर्शन के लिए 1500 की फोर्स लगाई गई है। कानून व्यवस्था के लिए 600 नव आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और दूसरे जिलों से पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है। इसमें 15 एएसपी, 18 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर और 40 सब इंस्पेक्टर बुलाए गए हैं। साथ ही अलग-अलग कंपनियों से फोर्स भी बुलाई गईं हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वहां बेरीकेड्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की घटना न हों।
यहां बना भाजयुमो का मंच
भाजयुमो ने सप्रे शाला मैदान के सामने अपना मंच बनाया है। यहीं पर रैली के पहले सभा का आयोजन होगा।
भाजयुमो वहां से रैली निकालते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़ेंगे। आंदोलन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे आंदोलन स्थल पर पंहुचने के बाद, यहां आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा, कांग्रेस सरकार ने सीजी पीएससी में घोटाला कर युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने सप्रे शाला से निगम की सड़क को बंद किया गया है। महिला थाना से ओसीएम चौक, एसआरपी चौक, काली मंदिर से कबीर चौक, राजभवन से सर्किट हाउस, सागौन बंगला से छत्तीसगढ़ क्लब, केनाल रोड से पंचशील नगर, स्वर्ण जंयती तिराहा से आबकारी कंट्रोल रूम का रास्ता बंद रहेगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines