रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। अपनी तैयारियों को लेकर बीजेपी दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेगी। बीजेपी की इस यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही बीजेपी नेता बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर चुनावी शंखनाद भी करेंगे।
दंतेवाड़ा में होने वाले इस कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई है। वे कार्यक्रम के संयोजक हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी नेता जुट हुए हैं। परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की रणनीतियां भी बनाई गई हैं। इस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे।
प्रथम चरण की यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी थी कि, प्रथम चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।
यह भी पढ़ें-पशुधन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से राज्य में बढ़ा दूध उत्पादन; सीएम बघेल
16 सितंबर को होगी द्वतीय चरण की शुरुआत
बीजेपी की इस परिवर्तन यात्रा के द्वतीय चरण की शुरुआत 16 सितंबर को जशपुर से होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे।
पीएम मोदी समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। पीएम नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगहों पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी इसमें शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines