Chhattisgarh Newly Elected MPs Meeting: छत्तीसगढ़ के सांसदों की क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन टू वन चर्चा की गई। बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद थे। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अजय जामवाल ने सांसद संतोष पांडेय से की वन टू वन चर्चा की और लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया।
बैठक के दौरान सांसदों से अधिक से अधिक अपने क्षेत्र की जनता के संपर्क में रहने निर्देश दिए गए। साथ ही, चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने और अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठाने की नसीहत दी गई। इस मौके पर महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी के अलावा जांजगीर चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े, कांकेर के सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और महासमुंद की सांसद रूपकुमारी से चर्चा हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया कि चुनाव के बाद सांसदों से भेंट-मुलाकात हुई है। चुनाव को लेकर समीक्षा की गई। यह एक एक औपचारिक मुलाकात थी। भीतरघात को लेकर भी सवाल किए, जिस पर उन्हें जानकारी दी गई है। दिल्ली से लौटने के बाद अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश मिले हैं, और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की तारीख हुई तय
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख सामने आ गई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र के लिए तारीख तय की है. इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी, और 31 जुलाई को सत्र का समापन होगा.
‘संवर_रहा_छत्तीसगढ़’ सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के छह महीने पूरे होने पर ‘#संवर_रहा_छत्तीसगढ़’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (एक्स) पर ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग के तहत लोग सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की तारीफ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने 6 महीनों में ही छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, माओवादी समस्या का निदान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. सोशल मीडिया पर जनता के सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि साय के त्वरित निर्णय-सख्त प्रशासन को सराहा जा रहा है और संवरते छत्तीसगढ़ के प्रति लोग आश्वस्त हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
1 day agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
11 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines