BJP MP Brijmohan Agarwal Targets Congress: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार- प्रसार में लगी हुई है। इस दौरान पार्टियों के नेताओं एक दूसरे पर आरोप-पत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विषयों पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर वार भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रत्याशी बदले हैं इस बार के भी प्रत्याशी फिसड्डी ही निकलेंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर वार
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी मैदान में 9वां प्रत्याशी उतार दिया है। कांग्रेस का तो ओपनिंग बैट्समैन ही चुनाव में फिसड्डी निकल गया। कांग्रेस ने इस बाद प्रत्याशियों को बदला है, लेकिन इस बार के भी प्रत्याशी फिसड्डी ही निकलेंगे। कांग्रेस दक्षिण विधानसभा को पर्यटन स्थल समझती है। चुनाव से 15 दिन पहले घूमने आती है, इसके बाद उनका पता नहीं चलता। ऐसे लोगों को दक्षिण की जनता क्यों स्वीकार करेगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा बेहतर स्कूल का सपना! पीएमश्री योजना से हासिल हो रहे लक्ष्य
5000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यहां रायपुर का स्वरूप सुनील सोनी की वजह से है। सुनील सोनी ने विभिन्न पदों पर रहकर शहर का विकास किया है। मुझे भी यहां की जनता ने तीन बार विपक्ष में रहकर जीत दिलाई है। भूपेश बघेल, टी एस सिंह देव, चरण दास महंत सभी दक्षिण विधानसभा घूमने आए। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राम सुंदर दास ने कांग्रेस क्यों छोड़ी? क्योंकि कांग्रेस ने उनका अपमान किया। उन्होंने बताया कि 5000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य 24 सालों में दक्षिण विधानसभा में हुए हैं। सुनील सोनी सरल साफ चेहरा है, कोई उन पर आरोप नहीं लगा सकता है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines