संजीव शर्मा/कोंडागांव
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक सड़क हादसे ने राजनीतिक तनाव को जन्म दे दिया है। भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक की कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर कांग्रेस समर्थित सरपंच चंपी भोयर और उनके देवर हेमेंद्र भोयर सवार थे। इस दुर्घटना में हेमेंद्र भोयर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरपंच चंपी भोयर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर बना हुआ है संशय
यह घटना डोंगरी गुड़ा के पास हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा नेता ने जानबूझकर टक्कर मारी या यह महज एक दुर्घटना थी।
मृतक हेमेंद्र भोयर, कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस का विधानसभा उपाध्यक्ष भी था। वहीं, चंपी भोयर मुलमला ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। घटना का कारण निजी रंजिश थी या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता यह जांच का विषय बना हुआ है।
स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती
स्थानीय पुलिस ने स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की है। प्रदर्शन और दबाव के बीच पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में हादसा; हीरो बनकर आया GST अधिकारी, फिल्मी अंदाज में पकड़ा शराबी ड्राइवर
कांग्रेस कार्यकर्ता इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं और उन्होंने तत्काल न्याय की मांग की है। प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी इस मामले में कठोर और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित किया
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines