'आपने मौका दिया तो, कोरिया में विकास की गारंटी मेरी' भाजपा प्रत्याशी का जनता से सीधा संवाद

BJP Candidate Saroj Pandey: कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने बचरापोड़ी में चुनावी सभा संबोधित करते हुए लोगों से दिल की बात की। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले के विकास की गारंटी मेरी

BJP Candidate Saroj Pandey

बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे

BJP Candidate Saroj Pandey: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक का माहौल काफी गर्म है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग में अब बस सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार को तेज कर रहे हैं। इसी बीच कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने भी चुनाव को तेज कर दिया है। बीती शाम सरोज पांडेय ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इसके पहले सरोज पांडेय ने बचरापोड़ी के साप्ताहिक बाजार का पैदल चलकर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बात की। इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान चुनावी सभा संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने लोगों से दिल की बात की और एक बार मौका देने को कहा।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का संबोधन 

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने लोगों से कहा कि आप सभी एक बार मुझे मौका दीजिए, कोरिया में आयुष मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज, एम्स के साथ पर्यटन के क्षेत्र में विकास करना मेरी जिम्मेदारी होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर क्षेत्र की जनता उन्हें मौका दिया तो, वह कोरिया जिले के विकास की गारंटी लेती है।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद पर कसा तंज 

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने क्षेत्र की वर्तमान कांग्रेस सांसद को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण किया है। भ्रमण के दौरान मुझे पता लगा कि सभी लोगों को क्षेत्र के वर्तमान कांग्रेस सांसद से काफी शिकायतें हैं। लोगों की शिकायत है कि पूरे कार्यकाल के दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस सांसद ना तो वह दिल्ली में दिखती है और ना ही प्रदेश की राजधानी में नजर आR है। वह पूरा समय अपने मायके भोपाल में ही रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ