Birsa Munda Birth Anniversary: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।
आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केबल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केंद्र व राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मान
जन जातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर तक सभी चुने गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पैसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण और गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों और प्रमुख स्थानों पर मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, करियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा और जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगी राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस आयोजन में आदिवासी गौरव पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चलेगा। इन कार्यक्रमों में विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ कई राज्यों के आदिवासी कलाकार और आदिवासी कला-संस्कृति के मर्मज्ञ भी शामिल होंगे।
जनजातीय गौरव दिवस के इस दो दिवसीय आयोजन को और भी यादगार और भव्य बनाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विशेष रूप से देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी नर्तक दलों और कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है।
अब तक 18 राज्यों के 22 आदिवासी नृत्य दलों ने इस आयोजन में भाग लेने की सहमति दी है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के आदिवासी नृत्य दल शामिल हैं। इन दलों में लगभग 425 पुरुष और महिला कलाकार शामिल होंगे।
ये भी पढें- CG: आदिवासियों के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे पदयात्रा; 10000 से अधिक वॉलंटियर्स लेंगे हिस्सा
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines