बिलासपुर: पत्नी की कुदाल से मारकर ले ली जान, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बिलासपुर: पत्नी की कुदाल से मारकर ले ली जान, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चरित्र शंका को लेकर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में आकर आत्मसर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर तहसील के ग्राम पंचायत बीजा में पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया।

विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि, पति जगेंद्र साहू ने आवेश में आकर कुदाल से सिर में ताबड़तोड़ वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से 32 वर्षीय पत्नी निशा साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हालांकि, आरोपी पति ने घटना को अंजाम देकर थाने में जाकर घटना की जानकारी देकर खुद से ही आत्मसर्पण कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की जांच कार्रवाई में जुटी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ