बिलासपुर: सहायता समूह की दीदियां अब केवल घर तक ही सीमित नहीं है। घर की चार दीवारियों से निकलकर घर-परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में अपनी पूरी भागीदारिता भी निभा रही है। उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रख अपनी जैसी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है। इन दीदीयों ने स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक सशक्तीकरण की एक मिसाल पेश की है।
यह सफलती की कहानी है तखतपुर विकासखण्ड के एक छोटे से ग्राम पंचायत घुटकू की जहां लक्ष्मी स्व सहायता समूह की दीदियां अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति दृढ़ता के साथ मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। समूह की दीदियों ने बताया कि वह अभी छोटे स्तर पर आटा चक्की की मशीन डालकर गेंहू और मसाला पिसकर बेचने का कार्य कर रही है। उनका लक्ष्य इस छोटे से व्यापार को व्यापक स्तर पर ले जाना है। शासन से मिली आर्थिक सहायता की राशि से उनके द्वारा 26 हजार रूपए की लागत से मशीनरी की खरीदी की गई। समूह की महिलाओं द्वारा पूरी गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य किया जा रहा है। उनके उत्पादों की गुणवत्ता को देखते हुए बड़े व्यापारी भी उनके उत्पादों को खरीदने में रूची दिखा रहे है।
दीदीयों द्वारा भविष्य में अपने उद्यम के ईकाई विस्तार हेतु कार्ययोजना भी बनाया जा रहा है। समूह की एक दीदी ने बताया कि पहले वह अपने परिवार के साथ खेती-बाड़ी का कार्य करती थी। खेती से आय का बहुत ही कम स्त्रोत प्राप्त होता था, जिससे परिवार का खर्च बहुत मुश्किल से निकलता था। भविष्य के लिए पैसों की बचत कर पाना भी बहुत दूर की बात थी। वे बताती हैं कि अब वे इस कार्य से बहुत खुश है। घर के कामों के साथ ही साथ इस कार्य के लिए समय मिल जाता है और कुछ पैसों की आमदनी भी हो जाती है। इन दीदियों की सफलता को देख क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर कार्य से जुड़ने के लिए रूचि दिखा रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
17 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines