बिलासपुर: एसआईएस लिमिटेड द्वारा 550 पदों पर की जाएगी भर्ती, किया जाएगा शिविर का आयोजन
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

बिलासपुर: बेरोजगार युवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड द्वारा जिले में शिविर आयोजित की जाएगी। इस शिविर के माध्यम से कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 500 और सुपरवाइजर के 50 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जायेगा और प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक संस्थानों में स्थाई नौकरी दी जाएगी।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पदों में भर्ती हेतु जिले के जनपद पंचायत बिल्हा में 27 जून, मस्तूरी में 28 जून, तखतपुर में 30 जून एवं कोटा में 3 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इच्छुक आवेदकों के लिये शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण होने के साथ आयु 21 से 35 वर्ष, ऊँचाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए। शिविर में चयनित अभ्यर्थियों से 350 रुपए पंजीयन शुल्क के रूप में ली जायेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: