बिलासपुर: मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से संवर रहे स्कूल भवन, बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगा बेहतर परिवेश
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

बिलासपुर: प्रदेश की स्कूलों में उच्च स्तर की आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना शुरू की गई है। जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 1365 स्कूलों को संवारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्कूलों का कायाकल्प होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर परिवेश मिलेगा।
कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत स्कूल भवनों को संवारने का कार्य निरंतर जारी है। 74 करोड़ 74 लाख 59 हजार रूपए की लागत से 1365 स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन स्कूलों में छतों को सुधारने का काम, पॉलिश, दीवारों में रंगरोगन, शौचालयों की मरम्मत के साथ साज सज्जा का कार्य किया जा रहा है। स्कूल भवनों की पुताई का काम प्राकृतिक गोबर पेंट से किया जा रहा है। इससे स्कूल भवन देखने में काफी आकर्षक लग रहे है।
जिले के जिन स्कूलों में मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। वे बिल्कुल नये स्वरूप में नजर आ रहे है। इन स्कूल के बच्चों को बेहतर परिवेश में पढ़ने की सुविधा मिलेगी। जिन स्कूलों में मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां के ग्रामीण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना से बच्चों को बेहतर स्कूल भवन मिलेगा और वे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: