Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सब्जी मंडी में भीषण अग्निकांड हो गया। रेलवे क्षेत्र स्थित बुधवारी बाजार की सब्जी मंडी में लगी आग से करीब 80 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है, हालांकि किसी भी प्रकास की जनहानि की कोई खबर नहीं है।
आग को काबू पाने में लगे इतने घंटे
जानकारी के मुताबिक बुधवारी बाजार में आग की खबर जैसे ही तोरवा पुलिस को मिली, वैसे ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गईं। बाजार की गलियां काफी संकरी है, इसलिए यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई। फिर भी राहत टीम ने लिंक पाइपों से आग पर काबू पाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों को सफलता मिली। टीम के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।
विधायक शैलेष ने डीएम को लिखा पत्र
इस भीषण अग्निकांड के बाद विधायक शैलेष पांडेय ने दुख जताया है। उन्होंने व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई और आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। वहीं पत्र के जवाब में जिलाधिकारी ने प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक बाजार में दुकानों के साथ-साथ सब्जियां भी जल गई थी।
यहां पहले भी लग चुकी है आग
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आग की घटना पहली बार नहीं है। पिछले 10 वर्षों में यहां पांच बार आग लग चुकी है, लेकिन आग लगने की घटनाएं क्यों हो रही हैं, इसका कारण किसी को नहीं पता। पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत स्थानीय लोग अपने-अपने कयास ही लगा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है ये घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हैं। लोगों का ये भी कहना है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंकी है, जिसके कारण आग लगी है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines