हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पास होना है तो 30 हजार दो या रिलेशन बनाओ, प्रोफेसर की अश्लील चैट दिखा छात्रा ने दर्ज करवाई FIR

Chhattisgarh Girl Molestation : छत्तीसगढ़ में एक प्रोफेसर ने छात्रा से अश्लील चैट की। इस दौरान उसने एग्जाम में पास करने के लिए छात्रा से हॉट तस्वीरों की डिमांड की। साथ ही पैसे और रिलेशनशिप बनाने का भी दबाव बनाया। इसे लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
ट्रेन में महिला पैसेंजर का यौन शोषण

Chhattisgarh Girl Molestation (वीरेंद्र गहवई) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में CG इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के एक प्रोफेसर द्वारा छात्रा से अश्लील चैट करने का मामला सामने आया है। प्रोफेसर मैसेज में छात्रा को एग्जाम में पास होने के लिए रिलेशनशिप बनाने या फिर 30 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। कॉलेज की एक छात्रा ने चैट दिखाकर उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया।

रायगढ़ जिले की 20 वर्षीय छात्रा सकरी क्षेत्र में किराए के रूम में रहकर उसलापुर-नेचर सिटी स्थित CG इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने सकरी थाने में शिकायत करते हुए बताया कि कॉलेज के प्रोफेसर रवि कुमार ने 20 फरवरी को अपने मोबाइल से उससे व्हाट्सएप चैटिंग की। इस दौरान उन्होंने एग्जाम में पास करने के लिए पैसों की मांग की। जब मैंने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने रिलेशनशिप बनाने को कहा।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर में केंदा घाटी में गिरी बस, 2 सवारियों की मौत, 40 घायल; प्रयागराज जाने के लिए निकली थी

प्रोफेसर ने व्हाट्सएप चैटिंग में रिलेशनशिप की बात कही

प्रोफेसर ने व्हाट्सएप चैटिंग में कहा कि अगर एग्जाम पास होना है तो उन्हें सेट करना जरूरी है। प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 30 हजार रुपये खर्च करना पड़ेगा। पैसे नहीं दोगी तो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जो करती हो वो करना पड़ेगा। प्रोफेसर ने रिलेशनशिप बनाने पर पास करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें : शर्मनाक हरकत! पीड़िता बोली- संबंध बनाते हुए भाई से वीडियो बनवाया, अबॉर्शन कराया, अब कहता नहीं करनी शादी

प्रोफेसर ने छात्रा से हॉट तस्वीरें भेजने को कहा

चैटिंग के दौरान प्रोफेसर रवि कुमार ने अश्लील बातें करते हुए छात्रा से हॉट तस्वीरें भेजने के लिए बोला। छात्रा ने तस्वीरें भेजने से मना किया, तब प्रोफेसर ने उसे एग्जाम में फेल करने की धमकी दी। छात्रा ने अपने परिजन को प्रोफेसर की गंदी हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। छात्रा ने पुलिस को मोबाइल चैट भी सौंपी। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें