बिलासपुर: जिले में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे डबरी से किसानों की जिंदगी ही बदल गई है। किसान खेती-किसानी के साथ ही साथ मछली पालन में आगे बढ़ रहे है। कभी खेती तक सीमित रहने वाले ये किसान मछली पालन की सम्पूर्ण जानकारी ले रहे है और अपने क्षेत्र से ही अच्छा मुनाफा भी कमा रहे है।
जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत बहतराई के किसान गंगा राम कौशिक पूर्व में खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके पास स्वयं की अतिरिक्त भूमि थी, जो कि बंजर होने के साथ अनुपयोगी थी। श्री कौशिक बताते हैं कि वे अपने परिवार के भविष्य के लिए बहुत ही चिंतित थे। अपनी समस्याओं को उन्होंने रोजगार सहायक से साझा किया। रोजगार सहायक ने उन्हें अपनी बंजर भूमि पर मनरेगा के तहत डबरी निर्माण करवाने की सलाह दी। श्री कौशिक ने अपनी भूमि पर मनरेगा के तहत डबरी निर्माण के लिए आवेदन दिया।
स्वीकृत मिलने के पश्चात उनकी भूमि पर डबरी का निर्माण कराया गया। डबरी बन जाने के बाद अब वे उसमें मछली पालन का व्यवसाय कर रहे है। श्री कौशिक ने बताया कि डबरी निर्माण होने से मछली पालन करने के साथ ही, खेतों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का संचय भी हो जाता है। वे पानी का उपयोग डबरी के आस-पास सब्जी लगाकर उन्हें सिंचाई के लिए कर रहे है। मनरेगा योजना से उन्हें एक स्थायी रोजगार मिला है। आज उनकी डबरी मछली पालन का केंद्र बन गई है। परिवार की चिंता से अब वे पूरी तरह से मुक्त है। श्री गंगा राम कौशिक मनरेगा योजना की प्रशंसा करते हुए उनके भविष्य को संवारे के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines