छत्तीसगढ़ में प्यार का दर्दनाक अंत, नाबालिग प्रेमिका की इस हालत में मिली लाश

Bilaspur Crime
विज्ञापन

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग प्रेमिका की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है जहां सिलपहरी के पास राधे इंडस्ट्रीज के पीछे नाबालिग लड़की की लाश मिली। आरोप है कि प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतका शनिवार की शाम को जन्मदिन में जाने के नाम पर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। कथित तौर पर बापू नगर निवासी यश खुसरैल से नाबालिग का प्रेम प्रसंग था। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है।

Advertisment

प्रेमिका पर आरोपी करता था शक

बताया जा रहा है, कि प्रेमी को अपनी प्रेमिका पर शक था कि वह किसी और युवक से मिलाजुला करती है। इस बात से वह नाराज था। शनिवार की शाम आरोपी प्रेमी ने नाबालिग से संपर्क किया तो उसने सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में होना बताया। उसके बाद प्रेमी यश भी वहां पहुंच गया।

इस हालत में मिली लाश

दोनों के बीच में वाद विवाद हुआ और इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले नाबालिग का गला दबाया जिसके बाद पास में रखे पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया। घटना के बाद से आरोपी आसपास घूमता रहा। फिर रविवार को थाने तोरवा पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ