(अभिषेक सेमर, तखतपुर)
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक को भाजपा शामिल करवाया है। तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह की अगुआई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।
वहीं, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं। 2008, 2013 में बसपा से और 2018 में जेसीसीजे से किस्मत आजमा चुके हैं। कौशिक को कुर्मी समाज के वर्चस्वधारी नेता के तौर पर जाना जाता है।
कांग्रेस ने पिछले दिनों सौंपी थी जिम्मेदारी
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के सदस्य विष्णु यादव भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। उनके साथ कई साथी भी कांग्रेस में गए थे। इसके अलावा रायपुर में पार्टी के दूसरे नेताओं में भी असंतोष देखा जा रहा है। कौशिक को कांग्रेस संगठन ने पिछले दिनों ही लोकसभा चुनाव के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अब वे भाजपा में आ चुके हैं।
संतोष कौशिक के बारे में पहले से ही कयास लग रहे थे। पिछले दिनों तखतपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली में वे नहीं आए थे। माना जा रहा था कि वे बीजेपी में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका टिकट कट गया था। जिसके बाद से वे नाराज चल रहे थे। उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines