'बिलासपुर में कांग्रेस को एक और झटका'...BJP में शामिल हुए लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक

Bilaspur Lok Sabha Seat: छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस का साथ उसके बड़े नेता छोड़ रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। कांग्रेस को बड़े नेताओं के भाजपा में जाने के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। लगातार भाजपा की ओर से उसमें सेंध लगाई जा रही है।

bjp

भाजपा नेताओं के साथ सीएम विष्णुदेव साय।

(अभिषेक सेमर, तखतपुर)

विज्ञापन

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक को भाजपा शामिल करवाया है। तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह की अगुआई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

वहीं, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं। 2008, 2013 में बसपा से और 2018 में जेसीसीजे से किस्मत आजमा चुके हैं। कौशिक को कुर्मी समाज के वर्चस्वधारी नेता के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने पिछले दिनों सौंपी थी जिम्मेदारी

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के सदस्य विष्णु यादव भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। उनके साथ कई साथी भी कांग्रेस में गए थे। इसके अलावा रायपुर में पार्टी के दूसरे नेताओं में भी असंतोष देखा जा रहा है। कौशिक को कांग्रेस संगठन ने पिछले दिनों ही लोकसभा चुनाव के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अब वे भाजपा में आ चुके हैं।

विज्ञापन

संतोष कौशिक के बारे में पहले से ही कयास लग रहे थे। पिछले दिनों तखतपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली में वे नहीं आए थे। माना जा रहा था कि वे बीजेपी में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान उनका टिकट कट गया था। जिसके बाद से वे नाराज चल रहे थे। उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ