Bilaspur Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक के भाई ने उसका वीडियो बना लिया, इसके बाद से ब्लैकमेल कर युवक लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामले में कलेक्ट्रेट ऑफिस में पदस्थ अफसर के बेटे पर रेप का केस दर्ज हुआ है।
पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां 27 वर्षीय पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले जब वो कॉलेज में पढ़ती थी, तब आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी का वादा भी किया।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा; 11 बजे पहुंचेंगे जगदलपुर, देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
भाई ने बनाया वीडियो
युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसको मिलने के लिए अकेले बुलाया, जब वो मिलने पहुंची तो उससे जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान उसके भाई ने अश्लील वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपी ने उसे अबॉर्शन की दवा भी खिला दी।
शादी से मना करने के बाद दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पिता कलेक्ट्रेट में अफसर हैं, जिसके चलते दोनों भाई उसे धमकाने लगे थे। धमकी से डरकर उसने पहले केस दर्ज कराने की हिम्मत नहीं दिखाई। लेकिन, जब आरोपी ने साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया, तब परेशान होकर मजबूरी में उसे शिकायत करनी पड़ी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines