Bilaspur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने कई विरासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने 204 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके बाद भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए सीएम ने हर वर्ग से चर्चा करते हुए संचालित योजनाओं और मिलने वाले लाभ की भी जानकारी ली।

सीएम ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर ग्राम पंचायत बेलतरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेलतरा व भाड़ी में मंगल भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत अकलतरी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा, ग्राम पंचायत सेलर और लिंगियाडीह के शासकीय हाईस्कूलों का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, ग्राम पंचायत खैरा डगनिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नवीन भवन,ग्राम पंचायत बरतोरी में रीपा सेंटर और खूंटाघाट के समीप ग्राम पंचायत जाली में लिफ्ट इरीगेशन सहित 14 अलग – अलग विकास कार्यों की घोषणा की। सीएम ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन कर महाविद्यालय का भूमिपूजन किया।

इस दौरान सीएम ने स्व. सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर रीपा में संचालित इकाइयों की भी जानकारी ली।

(

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ