हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bijapur: पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार, ग्रामीण की हत्या में थे शामिल

विज्ञापन

Bijapur: बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आवापल्ली और तर्रेम थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 जन मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए नक्सलियों में से एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को माओवादी विरोधी अभियान के तहत आवापल्ली थाना से जिलाबल व सीआरपीएफ 168 व 222 बटालियन की संयुक्त टीम बायगुड़ा, पुसकोंटा की तरफ निकली हुई थी। अभियान के दौरान पुसकोंटा व बायगुड़ा के बीच जंगलों में पुलिस पार्टी को देखकर छुप रहे एक संदिग्ध को पकड़ा गया।

गिरफ्तार मिलिशिया सदस्य 13 फरवरी 2022 को बासागुड़ा थाना में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था। उस घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए थे। वही बुधवार को तर्रेम थाना व सीआरपीएफ 153 व 168 की संयुक्त टीम ने तर्रेम के तुर्रीपारा में हुए ग्रामीण की हत्या में शामिल 4 जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola