हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीजापुर में 5 नक्सली ढेर, पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों के साथ पुलिस की यह मुठभेड़ कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हो रही है, जो उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इस पहाड़ी पर पिछले 4 दिनों से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हाल ही में खबर आई है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह 5 नक्सलियों को ढेर किया है। पुलिस ने मौके पर 3 नक्सलियों के शव सहित हथियार बरामद किए हैं। हालांकि, नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, अभी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल (STF) जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। सेना हेलीकॉप्टर के जरिए नक्सलियों पर गोलियां और बमबारी कर रही है।

विज्ञापन

1000 से ज्यादा नक्सलियों को घेरा

सूत्रों के अनुसार, बीजापुर में सुरक्षाबलों द्वारा अब तक के सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत 4000 जवानों ने 1000 से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बीजापुर के पहाड़ी पर कंक्रीट स्लैब से बने बंकर समेत 12 नक्सली ठिकानों का पता लगाया और उन्हें ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: गुजरात के 13 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार; कैसा होगा अगले 5 दिनों का मौसम, IMD का ताजा अपडेट

विज्ञापन

20,000 से ज्यादा जवान शामिल

एक अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन CRPF की स्पेशल यूनिट COBRA (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की 208वीं बटालियन द्वारा चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 20,000 से ज्यादा जवान शामिल हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola