Bijapur Naxalite Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बड़ा नक्सली हमला हुआ। पहले घात लाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की वैन को निशाना बनाया। उन्होंने पिकअप वैन में आईईडी से ब्लास्ट किया, जिससे ड्राइवर समेत 9 जवान शहीद हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह घटना बीजापुर जिले की कुटरू-बेदरे सड़क पर घटी। सुरक्षा बलों के जवान अबूझमाड़ इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देकर अपने कैंप लौट रहे थे। रास्ते में पहले से नक्सली घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही जवानों की वैन कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेली गांव के पास पहुंची, वैसे ही नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया और वैन को उड़ा दिया।
यह भी पढ़ें : Bijapur Blast: सोमनपल्ली मार्ग पर हुआ आईडी ब्लास्ट, नक्सली साजिश की आशंका
संयुक्त अभियान से लौट रहे थे जवान
इस घटना को लेकर आईजी बस्तर ने बताया कि बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से ड्राइवर समेत दंतेवाड़ा के 9 DRG जवान शहीद हो गए। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। पुलिस टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें : चिन्नागेलूर कैम्प पर नक्सलियों ने किया हमला, जवानों ने दिया जवाब तो भागे
4 जनवरी को मारे गए थे 4 नक्सली
नक्सलियों ने जिस DRG टीम पर IED ब्लास्ट किया, उसी टीम ने 3 जनवरी को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिलों में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 4 जनवरी को अबूझमाड़ में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 4 नक्सली मारे गए थे। उनके पास से एके 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए थे, जबकि मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए थे। ठीक उसके बाद आज जब टीम वापस कैंप आ रही थी, तभी हमला किया गया।
रमन सिंह ने नक्सलियों पर साधा निशाना
नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़ी मुहिम चलाई जाती है तब-तब वे इस तरह की कायराना हरकत करते रहते हैं। राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अपना अभियान और तेज करेगी। किसी भी हाल में सरकार न झुकेगी और न डरेगी। नक्लसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
डिप्टी सीएम का भी आया बयान
बीजापुर आईईडी ब्लास्ट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजापुर से नक्सलियों द्वारा कायराना हमले की सूचना मिली है। उन्होंने जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह एक कायराना हरकत है। जवान नक्सलियों को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने हताशा और निराशा के कारण ऐसा किया है। जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines