Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को मार गिराया। एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंंग जारी है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 2 घायल हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकाॅप्टर से रायपुर भेजा गया।
आईजी ने बताया कि माओवादियों की सूचना मिली थी, इसके बाद फोर्स को मौके पर निकाला गया था। सुबह से गोलीबारी चल रही थी। फिलहाल नक्सलियों को बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने घेर रखा है। मामले में डीआईजी ने कहा बड़ा ऑपरेशन है, नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों से कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में भीषण मुठभेड़, 8 माओवादी ढेर; बड़ी संख्या में हथियार बरामद
बीजेपी राज में मारे जा चुके 219 नक्सली
बता दें कि इस साल अब तक 67 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं 10 जवान शहीद हुए हैं। 4 जनवरी को अबूझमाड़ के जंगल में 5 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद 9 जनवरी को सुकमा में 3 नक्सली, 12 जनवरी को बीजापुर में 5, 16 जनवरी को कांकेर में 18, 20-21 जनवरी को 16 और आज बीजापुर में 31 नक्सली मारे गए हैं। इससे पहले 2 फरवरी को भी 8 नक्सली मारे गए थे। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक 219 नक्सली मारे जा चुके हैं।
6 जनवरी को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट करके सुरक्षा बलों की गाड़ी का उड़ा दिया था। हमले में डीआरजी के 8 जवानों और ड्राइवर की जान चली गई थी। इस हमले के शाह ने ऐलान किया था कि मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाए।
ये भी पढ़ेंः सोनभद्र में महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रेलर ने मारी टक्कर
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines