Bijapur Crime News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले का मामला सामने आया है। यहां चावल बांट रहे एक कांग्रेस नेता को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। ये नेता सोसाइटी संचालक थे। जो हमले के वक्त चावल बांट रहे थे। पुलिस ने उनका शव कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक नेता की पहचान 35 वर्षीय तिरुपति भंडारी के रूप में हुई है। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। जिनको कुछ समय पहले नक्सलियों ने जान से मार देने की धमकी दी थी। तिरुपति भंडारी मूल रूप से मारुड़बाका के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए क्यों हायर किए बाहर के शूटर? सामने आई ये वजह
जो यहां के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। उनके पास उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री की भी जिम्मेदारी थी। इसके अलावा वे सोसाइटी संचालक का काम भी करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को करीब चार बजे उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांटते समय उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस दौरान 5-6 नक्सली सादे वेश में आए और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तिरुपति की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पता लगा है कि नक्सलियों ने उनको मार देने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो दिन पहले पुलिस को मिली थी बड़ी सफलता
दो दिन पहले भी तेलंगाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। पुलिस ने एक करोड़ की इनामी नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार किया था। 60 साल की सुजाता दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की प्रभारी थी, जो कई नक्सली वारदातों में शामिल रही है। पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों पर हमले के 100 मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह इलाज के लिए तेलंगाना आई थी। माना जा रहा है कि पुलिस को उससे नक्सलियों के बारे में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines