सुरेश पर्तागिरी, बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में पिकअप को निशाना बनाया गया है। जहां विस्फोट हुआ, वहां सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पिकअप गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना खतरनाक था। इसके बाद सेना और पुलिस ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की है।
बताया जा रहा है कि बीजापुर और भोपालपटनम के बीच एक वाहन में आई डी ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट गोरला नाला के पास हुआ है। माओवादियों ने यह हमला किया है। भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे पर नक्सलियों ने जवानों के पिकअप वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट किया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो विस्फोट के बाद जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग भी की है और इसमें कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में एसटीएफ के जवान सवार थे, जो सर्च आपरेशन से लौट रहे थे। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सड़क उखड़ गई और पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची और इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।
शनिवार को झारखंड में शहीद हुआ था एक जवान
वहीं शनिवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में भी नक्सलियों द्वारा IED में विस्फोट के कारण दो सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था लेकिन सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए।
हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। सुरक्षा बलों का दस्ता जंगल में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रहा था, इसी दौरान दोपहर के वक्त IED ब्लास्ट हुआ था। विस्फोट के तुरंत बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
12 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
16 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines