Bijapur Encounter Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ मामले में एक वांटेड महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीजापुर मुठभड़े 2021 में हुई थी जिसमें 22 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे जबकि 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी।
गिरफ्तार की गई महिला नक्सली की पहचान मड़काम उनगी उर्फ कमला के रूप में हुई है। मड़काम उनगी को रविवार को एनआईए ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) की ओर से पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों के जवानों पर हमला (Bijapur Encounter Case) किया गया था। हमले में मड़काम उनगी भी शामिल थी।
और पढ़िए –पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, अब कृषि एवं घरेलू पीने वाले पानी की आपूर्ति पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
जून 2021 में पुलिस ने और फिर NIA ने दर्ज किया था मामला
मामला शुरू में बीजापुर जिले के तर्रेम पुलिस ने जून 2021 में दर्ज किया गया था और फिर बाद में 5 जून, 2021 को NIA की ओर से मामला दर्ज किया गया। जांच पड़ताल के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उन्हें एक इनपुट मिला था कि वांटेड महिला नक्सली बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छिपी हुई है।
और पढ़िए –Ajmer Sharif Dargah: अजमेर दरगाह में विवादित नारेबाजी के बाद खादिम और जायरीन आपस में भिड़े, जानें…
आतंकवाद रोधी एजेंसी ने कहा, “तत्काल, रायपुर से एक NIA टीम को जुटाया गया और ऑपरेशन पर तैनात किया गया, जिसमें वांटेड महिला माओवादी को पकड़ा गया।” पकड़ी गई महिला नक्सली को रविवार को जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
23 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines