Chhattisgarh Naxalites Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सली ढेर, सामने आया ड्रोन शॉट वीडियो

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में ‘मिशन संकल्प’ के तहत सुरक्षाबलों ने 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।

Chhattisgarh Naxalites Encounter

एक ओर जहां पूरे देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हलचल है, वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षाबलों के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने ‘मिशन संकल्प’ के तहत 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। मालूम हो कि पिछले करीब 15 दिनों से बीजापुर के करेगुट्टा पहाड़ियों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत करेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चल रही थी। इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने 15 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर दिया।

विज्ञापन

दिल्ली से रखी जा रही ऑपरेशन पर नजर 

CRPF के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दिल्ली से ‘मिशन संकल्प’ के इस ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्स विवेकानंद सिन्हा, CRPF आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर IG पी. सुंदरराज भी इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जवान बुधवार शाम तक ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। इस ऑपरेशन को DRG, Cobra, CRPF और STF की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

बीजापुर

18 नक्सलियों के शव हुए बरामद, 20 नक्सलियों की मारे जाने की संभावना, एक ड्रोन शॉट में दिखा पहाड़ पर नक्सलियों का मूवमेंट। pic.twitter.com/aU9FLU9kEa

विज्ञापन

— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) May 7, 2025

विज्ञापन

सामने आया ड्रोन शॉट वीडियो 

इस बीच पहाड़ पर नक्सलियों के मूवमेंट का एक ड्रोन शॉट वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ पर नक्सली भागते और छिपते दिखाई दे रहे हैं। खबरों के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस को 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं 20-22 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ