रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 6 IPS अफसर, 533 सब इंस्पेक्टर समेत 66 इंस्पेक्टर्स का तबादला किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों के संबंध में आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृह मंत्रालय की ओर से आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इनमें आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। रतनलाल डांगी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ रायपुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।
रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू को हटाकर उनकी जगह पर कीर्तिमान सिंह राठौर को रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन का अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले राठौर बिरगांव नगर निगम के आयुक्त थे। पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ी विभागीय सर्जरी हुई। एक साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। यह ट्रांसफर आगामी चुनावों के मद्देनजर किया गया है।
राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किए गए 13 डिप्टी कलेक्टर को क्रमोन्नति दी गई है। इसके तहत उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इनमें से एक अधिकारी रुचि शर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर बनाया गया है। निर्भय कुमार साहू को बलौदा बाजार से हटाकर महासमुंद का अपर कलेक्टर बनाया गया है, दीप्ति गौरी को संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम से अपर कलेक्टर अंबागढ़ चौकी, दिनेश कुमार नाग को संयुक्त कलेक्टर कोंडागांव से अपर कलेक्टर कटघोरा, अनिल कुमार सिदार को संयुक्त कलेक्टर कोरिया से अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़, नम्रता आनंद को संयुक्त कलेक्टर मुंगेली से अपर कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही, घासीराम मरकाम को संयुक्त संचालक आदिम जाति अनुसूचित विकास विभाग से अपर कलेक्टर बनाकर धमतरी भेजा गया है।
ये भी देखें: डिप्टी सीएम TS Singh Deo की बैठक में जिला पंचायत के सदस्यों ने किया हंगामा, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
3 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines