Chhattisgarh Congress Manifesto 2023 Updates: छत्तीसगढ़ में रविवार को प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों सभी वर्गों को लुभाने की रणनीति बनाई है। 200 यूनिट फ्री बिजली, कर्ज माफी के अलावा 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा किया है। इससे पहले भाजपा ने 3100 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीद करने का वादा किया है।
हम जो वादा करते हैं, उसे करते हैं पूरा
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। ये भरोसे की सरकार है। 2018 में हमारी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में किसानों का कर्ज माफ किया। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए माफ किए गए। सरकार ने सिर्फ घोषणाएं नहीं की, हमारे विकास कार्यों का तांता लगा हुआ है।
जानिए भूपेश बघेल के बड़े वादे
- धान 3200 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे।
- किसानों का कर्जा माफ।
- तेंदूपत्ता बोनस 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपए प्रति बोरा।
- सभी स्कूल-कॉलेजों में केजी से पीजी तक पढ़ाई मुफ्त।
- 200 यूनिट की बिजली माफ।
- भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपए सालाना मिलेगा।
- गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी।
- साढ़े 17 लाख गरीबों को आवास मिलेगा।
- लघु वनोंपज की एमएसपी पर अतिरिक्त 10 रुपए प्रति किलो मिलेंगे।
- 10 लाख रुपए का तक मुफ्त इलाज।
- एक्सीडेंट पर मुफ्त इलाज।
- तिवरा समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
- परिवहन कारोबारी के टैक्स और लोन माफ होंगे।
- 709 नए RIPA (रूरल इंड्रस्ट्रियल पार्क) का निर्माण होगा।
- सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे।
- स्वयं सहायता समूहों का कर्ज माफ होगा।
- जाति जनगणना कराई जाएगी।
- युवाओं के उद्योग वेबसाइट ऋण में 50 फीसदी सब्सिडी।
- अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध किया जाएगा।
भाजपा ने तीन नवंबर को लॉन्च किया घोषणा पत्र
कांग्रेस से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें 21 वादे किए गए हैं। अमित शाह का बड़ा वादा कृषि उन्नत योजना शुरू करने की है। उन्होंने कहा था कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए में खरीदेंगे। बीजेपी ने मजदूरों को 10 हजार रुपए देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अगले 5 साल तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, यहां जानें किसको मिलेगा लाभ?
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines