---विज्ञापन---

‘200 यूनिट मुफ्त-किसानों का कर्ज माफ’, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने किए 20 बड़े वादे

Chhattisgarh Congress Manifesto 2023 Updates: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों सभी वर्गों को लुभाने की रणनीति बनाई है। केजी से पीजी तक की पढ़ाई को मुफ्त कर दिया है।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh Congress Manifesto 2023 Updates: छत्तीसगढ़ में रविवार को प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों सभी वर्गों को लुभाने की रणनीति बनाई है। 200 यूनिट फ्री बिजली, कर्ज माफी के अलावा 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीद का वादा किया है। इससे पहले भाजपा ने 3100 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीद करने का वादा किया है।

हम जो वादा करते हैं, उसे करते हैं पूरा

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। ये भरोसे की सरकार है। 2018 में हमारी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में किसानों का कर्ज माफ किया। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए माफ किए गए। सरकार ने सिर्फ घोषणाएं नहीं की, हमारे विकास कार्यों का तांता लगा हुआ है।

---विज्ञापन---

जानिए भूपेश बघेल के बड़े वादे

  • धान 3200 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे।
  • किसानों का कर्जा माफ।
  • तेंदूपत्ता बोनस 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपए प्रति बोरा।
  • सभी स्कूल-कॉलेजों में केजी से पीजी तक पढ़ाई मुफ्त।
  • 200 यूनिट की बिजली माफ।
  • भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपए सालाना मिलेगा।
  • गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी।
  • साढ़े 17 लाख गरीबों को आवास मिलेगा।
  • लघु वनोंपज की एमएसपी पर अतिरिक्त 10 रुपए प्रति किलो मिलेंगे।
  • 10 लाख रुपए का तक मुफ्त इलाज।
  • एक्सीडेंट पर मुफ्त इलाज।
  • तिवरा समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
  • परिवहन कारोबारी के टैक्स और लोन माफ होंगे।
  • 709 नए RIPA (रूरल इंड्रस्ट्रियल पार्क) का निर्माण होगा।
  • सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे।
  • स्वयं सहायता समूहों का कर्ज माफ होगा।
  • जाति जनगणना कराई जाएगी।
  • युवाओं के उद्योग वेबसाइट ऋण में 50 फीसदी सब्सिडी।
  • अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध किया जाएगा।

भाजपा ने तीन नवंबर को लॉन्च किया घोषणा पत्र

कांग्रेस से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें 21 वादे किए गए हैं। अमित शाह का बड़ा वादा कृषि उन्नत योजना शुरू करने की है। उन्होंने कहा था कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए में खरीदेंगे। बीजेपी ने मजदूरों को 10 हजार रुपए देने का वादा किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अगले 5 साल तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन, यहां जानें किसको मिलेगा लाभ?

First published on: Nov 05, 2023 02:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola