हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Elephant Alert App: भूपेश बघेल सरकार ने हाथियों की ट्रैकिंग के लिए लॉन्च किया खास ऐप, हर मूवमेंट पर नजर रख पाएंगे ग्रामीण

विज्ञापन

Elephant Alert App: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने जंगलों में हाथियों की हरकत की निगरानी करने के लिए एक खास ऐप लॉन्च किया है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित छत्तीसगढ़ एलीफैंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट ऐप बनाया गया है। सरकार की मंशा है कि इससे जंगलों के पास रहने वाले ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

इन इलाकों के लोगों को होगा बड़ा फायदा

जानकारी के मुताबिक, धमतरी और गरियाबंद जिले के ग्रामीण इससे बड़े पैमाने पर लाभांवित हो रहे हैं। बताया गया है कि बीते करीब तीन महीनों से उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में इस ऐप का प्रयोग किया जा रहा है। यह ऐप 10 किलोमीटर के क्षेत्र में हाथियों की मूवमेंट का अलर्ट ग्रामीणों के मोबाइल पर भेजता है।

https://twitter.com/DPRChhattisgarh/status/1666389750260060160

विज्ञापन

हाथियों की मूवमेंट पर रहेगी नजर

सरकार की ओर से बताया गया है कि जैसे ही हाथियों का इलाके में मूवमेंट होगा, वैसे ही ग्रामीणों के मोबाइल पर ऐप के जरिए अलर्ट भेजा जाएगा। इसके बाद गांव वाले अपने बचाव में काम कर सकते हैं। साथ ही जान माल की हानि को भी कम सकते हैं। इसके लिए ग्रामीणों के मोबाइल नंबर और जीपीएस लोकेशन का पंजीकरण कराना जरूरी होता है।

एआई टेक्नोलॉजी से बना है ये ऐप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर इस ऐप को बनाया गया है। यह ऐप हाथियों को ट्रैक करने वाले कर्मचारियों से मिलने वाले इनपुट के आधार पर काम करता है। बताया गया है कि जंगलों के किनारे रहने वाले ग्राणीमों को हाथियों से काफी नुकसान होता है। उनकी खेती प्रभावित होने के साथ-साथ उनकी जान पर भी बन आती है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola