Bhilai: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Bhilai: दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नागपुर महाराष्ट्र क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा का संचालन हो रहा था। पुलिस ने नौ आरोपियों के कब्जे से दो लैपटाप, 17 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र में भिलाई के युवकों के द्वारा ऑनलाइन महादेव सट्टा एप्प का संचालन मनकापुर चौक नागपुर में ऑनलाइन सट्टा एप्प रेडी अन्ना बुक नंबर 565 का संचालन साहिल कुरैशी एवं अन्य साथियों द्वारा किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने ध्वस्त किया है, पुलिस को मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार गया। उक्त आरोपियों के कब्जे से दो लैपटाप, 17 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं दस्तावेज जब्त किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: