भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक साथ तीन एटीएम मशीन में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख रुपए नगद और घटना में इस्तेमाल गैस सिलेण्डर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, बर्नर एवं बलेनो कार को भी बरामद किया है।
70 लाख चोरी कर हो गए थे फरार
दरअसल, आरोपी 27 अगस्त की देर रात बोरसी और हुडको स्थित SBI बैंक के एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी करने के बाद एटीएम को आग के हवाले कर फरार हो गए थे। आरोपी एटीएम मशीन के लोहे के पैनल को गैस कटर से काट कर उसमें रखे लगभग 70 लाख रुपए चोरी कर भाग गए थे। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग SP शलभ सिन्हा ने एक संयुक्त टीम का गठन कर जांच के लिए लगाया था। सबसे पहले तीनों एटीएम तक आने-जाने वाले और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज को खंगाला गया जिसमें घटना स्थल पर एक बलेनो कार में सवार होकर आए चार लोगों की पहचान की गई।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: CAF जवान ने की खुदकुशी; सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
चार लोग थे शामिल
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें मेवात हरियाणा के लिए रवाना किया गया। जहां सबसे पहले निसार खान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया निसार ने पूछताछ में अपने साथी सरबाज खान, नसीम खान, आरिफ खान के साथ मिलकर तीनों एटीएम मशीन में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस नासिर और सरबाज को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर भिलाई लाई है।
गैस कटर से एटीएम का पैनल काटकर की थी चोरी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दुर्ग आते समय एलपीजी सिलेंडर खरीदे उसके बाद जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस से आक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के बाद बोरसी और हुडको के एटीएम मशीन में गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन के पैनल को काटकर चोरी की थी। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि इस मामले में मेवात हरियाणा के रहने वाले निसार खान और सरबाज खान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines