Bhatapara: सीएम भूपेश बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, सुनेंगे उनकी समस्‍याएं

cm baghel
विज्ञापन

Bhatapara: सीएम भुपेश बघेल इस चुनावी साल में फूल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 8 सौ से अधिक युवा शामिल होंगे। जो इण्डोर स्टेडियम रायपुर में 23 जुलाई यानी आज हो रहा है। बारिश के बीच युवाओं के पहुंचने का सिससिला जारी है।

सीएम बघेल संभाग के पांच जिलों से आए महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से बातचीत करेंगे। सीएम बघेल युवाओं से भेंट-मुलाकात के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में विकास के मुद्दों, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में नागरिकों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याएं जानी थीं। इस दौरान सीएम ने लोगों से शासकीय योजनाओं का फीडबैक भी लिया था।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ