रायपुर: छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपनिर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद से उत्तर बस्तर जिले में आचार सहिंता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने नियमों और गाइडलाइन्स की जानकारी दी।
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 9 नवंबर को अंतिम प्रकाशन, नाम दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। वहीं नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। 5 दिसम्बर को वोटिंग होगी। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 228 ग्रामीण क्षेत्र हैं और 15 शहरी क्षेत्र। इसे देखते हुए इस बार क्षेत्र में कुल 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इन्हें मिलेगी वोटिंग की ये सुविधा
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भानुप्रतापपुर में कुल 195,678 मतदाता हैं जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 140,051 है। वहीं 95,186 पुरूष मतदाता हैं। 80 साल से ज्यादा उम्र की महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी है। सेवा मतदाता 548 ETPBMS के माध्यम से वोट की सुविधा है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित मतदाता, 80 वर्ष से ज्यादा और विकलांगों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बतााय कि साल 2018 में इस विधानसभा में 77% मतदान हुआ था।
यहां लेनी होगी अनुमति
आयुक्त ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए नियुक्ति की जा चुकी हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की अहम भूमिका होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रोड शो, प्रसार प्रचार में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।
रैली या जनसभाओं के लिए अनुमति लेनी होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। शासन के सभी विभागों को आचार सहिंता के पालन का होगा, इस दौरान शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
उत्तर बस्तर कांकेर में आचार सहिंता प्रभावशील होने के साथ 24 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक बैनर-पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अब जिले में कल्याणकारी योजना की घोषणा पर भी प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन व्यय की सीमा 28 लाख से 40 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines