हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेमेतरा हिंसाः सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

विज्ञापन

Bametara Violence: सीएम भूपेश बघेल ने बेमेतरा हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियाें ने सीएम बघेल से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही यह फैसला लिया गया है। सीएम ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं जो एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

और पढ़िए – Chhattishgarh News: पूर्व कांग्रेसी नेता ने विधायक विक्रम मंडावी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले- ‘पार्टी की छवि हो रही धूमिल’

विज्ञापन

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1645710569104879616?cxt=HHwWgMDRqeLC3tYtAAAA

और पढ़िए – Chhattishgarh News: अंग्रेजी स्कूलों में होगी रोबोटिक्स की पढ़ाई, कलेक्टर ने किया हाईटेक लैब का उद्घाटन

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola