Bemetara Violence: बेमेतरा हिंसा मामले में सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी लेकिन उन पर भी पथराव हुआ। प्रशासन की ओर से शांति स्थापित कराने की पूरी कोशिश की गई।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग कुंठित हो चुके हैं और कुंठित व्यक्ति से आप उम्मीद नहीं कर सकते है कि वे क्या बात कर सकते हैं। कभी वे अफगानिस्तान, पाकिस्तान पता नहीं क्या-क्या बोले जा रहे हैं। बघेल ने कहा कि घटना घटने के बाद तुरंत बाद कार्रवाई हुई लेकिन उनको तो आग लगाना है उनका उद्देश्य अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना है।

विज्ञापन

बीजेपी ने अशांति फैलाने का काम किया

सीएम ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश से बीजेपी के लोगों ने वहां पहुंचकर अशांति फैलाने का काम किया है। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ पहले नक्सलियों के कारण जल रहा था। अब शांति की तरफ लौट रहा है। समाज में शांति और भाईचारा है। सभी धर्मों को मानने वाले लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए रह रहे हैं। लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। वह बहुत दुर्भाग्यजनक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ