Chhattisgarh Govt Bastar Olympics: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर संभव और उचित कदम उठा रही है। प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है। इसी के तहत राज्य के युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बस्तर ओलंपिक की शुरुआत की गई। इसके तहत अलग-अलग विकासखंडों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक का आयोजन 6 नवंबर से शुरू हुआ। योजना के तहत प्रदेश के कई विकासखंडों में खेल प्रतियोगिताएं हुई।
37,000 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन
बस्तर ओलंपिक में कुल 37,000 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें 71 प्रतिशत खिड़ालियों ने खेल में भाग भी लिया। इसमें से 1900 खिलाड़ियों ने विकासखंड स्तरीय ओलंपिक में विजेता घोषित हुए, जो अब जिला स्तरीय ओलंपिक में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ओलंपिक का शुभारंभ जगदलपुर के प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया जाएगा। इसके बाद संभाग स्तरीय खेलों का आयोजन होगा। इसमें जिसमें हर जिले के विजेता खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और संभाग मुख्यालय पर अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है छत्तीसगढ़’, दिल्ली में बोले CM विष्णुदेव साय
बस्तर ओलंपिक के विजेता
आखिर में संभाग स्तरीय मुकाबले में जीतने वाले खिलाड़ियों को बस्तर ओलंपिक के विजेता घोषित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है बल्कि क्षेत्रीय खेल भावना को भी सशक्त बनाता है। बस्तर ओलंपिक के सफल प्रतियोगिता बनाने के लिए चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और जिला पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा ममगई अपनी एड़ी-चोटी का जोर रहा है। उनकी ये कोशिश रंग लाती भी दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines