Bastar Development Authority Meeting: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार बस्तर में विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक मिनी नियाग्रा कहे जाने वाले प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
बैठक में प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में बस्तर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक के मद्देनजर चित्रकोट जलप्रपात को 2 दिनों 17 व 18 नवंबर को पर्यटकों के लिए बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।
बस्तर कलेक्टर, एसपी और बस्तर आईजी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर एसपी शलभ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के मूवमेंट वाले इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है। जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर सुरक्षा जांच की जा रही है। होटल व लॉज की भी पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।
बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक
दरअसल 18 नम्बर को चित्रकोट जलप्रपात के नजदीक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक होगी। यह बैठक 2 घंटे तक चलेगी, जिसे देखते हुए 17 और 18 नवंबर को चित्रकोट जलप्रपात बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
सोमवार को होने वाली 2 घण्टे की इस बैठक के लिए चित्रकोट जलप्रपात को बंद किया जा रहा है। यह सीजन बस्तर में पहुंचने वाले पर्यटकों के लिये काफी अनुकूल होता है। भारी संख्या में पर्यटक बस्तर पहुंचते हैं। रविवार छुट्टी के दिन पर्यटकों की संख्या पर्यटन स्थलों में अधिक रहती है।
जिला प्रशासन का फैसला
दरअसल, छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार 2024 में यह बैठक बस्तर में आयोजित की गई है। इस बैठक में पिछड़ा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्टर के विकास के लिए चर्चा होगी। विकास प्राधिकरण की बैठक को देखते हुए बस्तर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी जलप्रपात स्थल में पहुंचे और तैयारियां का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: कांकेर के जंगल में 5 नक्सली ढेर, जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
1 day agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
4 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
6 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
25 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
28 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines