Bastar Lok Sabha Election Result 2024 Live Vote Counting News Updates: छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) की 11 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग की गिनती शुरू हो गई है। अब तक के रुझानों में बस्तर लोकसभा सीट (Bastar Lok Sabha Election Result 2024 Live) पर भाजपा के महेश कश्यप 40,639 वोटों आगे चल रहे हैं, धीरे-धीरे कांग्रेस के कवासी लखमा उनसे पीछे होते जा रहे हैं।
हमेशा लोगों की नजर नक्सलवाद का गढ़ कहे जाने वाली बस्तर सीट (Bastar Lok Sabha Election Result) के रिजल्ट पर रहती है। इसके साथ ही इस सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर भी काफी दबाव रहता है। इस सीट पर भाजपा के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के दिलचस्प मुकाबला को देखने को मिल रहा है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
पहले चरण में हुई वोटिंग
बस्तर लोकसभा सीट कई मायनों में चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण सीट है। प्रदेश की यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को ही इस सीट पर वोटिंग हुई थी, इस सीट पर कुल 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो कि साल 2019 के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले आम चुनावों में बस्तर लोकसभा सीट पर मात्र 71.64 फीसदी मतदाता हुआ था।
2019 का लोकसभा चुनावी रिजल्ट
2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज और भाजपा के बैदूराम कश्यप के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था। उस चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज ने 38,982 मतों के अंतर से जीत हासिल की और बैदूराम कश्यप को हार सामना करना पड़ा। इस बार बस्तर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने कवासी लखमा को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने इस बार महेश कश्यप पर दाव खेला है। इस बार भी कांग्रेस के कवासी लखमा और भाजपा के महेश कश्यप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
बस्तर सीट के वोटर्स की संख्या
बता दें कि नक्सल प्रभावित बस्तर सांसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिसमें जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंटा, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर और चित्रकोट शामिल है। बस्तर सांसदीय क्षेत्र में लगभग 13,57,443 मतदाता है, इसमें 7,03,779 महिला वोटर्स और 6,53,620 पुरुष मतदाता शामिल है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines